गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र में गोदाम से माल लोड करने के दौरान वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में फार्च्यूनर सवार लोगों ने ट्रक चालक और खलासी की पिटाई कर दी। आरोप है कि कालेसर जीरो प्वाइंट के आगे हाईवे पर वाहन रोककर दोनों को बाहर खींचा गया, चालक का मोबाइल तोड़ दिया गया और खलासी का हाथ घायल हो गया। पीड़ित राकेश श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने सोनू दुबे, पिकअप चालक व पांच अज्ञात फार्च्यूनर सवारों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...