Gorakhpur News: गोदाम में कर्मचारी की मौत मामले में परिवार ने व्यापारी से किया समझौता
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर के मोहनलालपुर में तारपीन तेल के जले गोदाम में कर्मचारी भोला उर्फ रामबदन (27) का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिवार ने गोदाम मालिक व्यापारी से समझौता कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई न करने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर महराजगंज स्थित अपने गांव चले गए। भोला महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। मोहनलालपुर निवासी कृष्णा गुप्ता के तारपीन तेल के गोदाम में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे आग लगी थी। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जले गोदाम की जांच कर पुलिस ने दी क्लीनचिट, बाद में उसी में मिला कर्मचारी का शव उस समय किसी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.