Gorakhpur News: गोड़धोइया पुल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार-असुरन रोड पर गोड़धोइया पुल के पास रविवार शाम करीब छह बजे युवक का शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। शरीर पर सिर्फ जींस पैंट थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से गोड़धोइया नाला निर्माण के दौरान तोड़ी गई एक दुकान में रह रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह आसपास मजदूरी करता था।हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के जिलों और सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में तस्वीर भेजकर शिनाख्त का प्रयास कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.