गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वांकाक्षी परियोजना गोडधोइया नाला का निर्माण पूरा होने से जलभराव की समस्या झेल रहे 17 वार्डों के साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को राहत मिली है। लगभग 495 करोड़ रुपये की लागत वाली गोड़धोइया नाला परियोजना के तहत 7.50 किमी आरसीसी नाला और 17.94 किमी में इंटरसेप्टर सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को हिन्दुस्तान परियोजना का जाएजा लिया तो स्थानीय लोगों ने परियोजना को लेकर हर्ष व्यक्त किया।जल निगम की कार्यवाही फिलहाल जल निगम नाले में जमा मिट्टी हटाने के साथ नाले और लोगों के मकान के बीच के हिस्से में मिट्टी भरने की कोशिश में जुटा है। वर्षा का पानी महानगर के नालों से सीधे गोड़धोइया नाला में पहुंच रहा है। जहां 38 एमएलडी एसटीपी पर शोधित होने...