गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गैर इरादतन हत्या के मामले में बड़हलगंज पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक विनय कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ रामसमुझ निषाद और कुसुम देवी निवासी बैरियाखास को पिड़हनी बाजार से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई की रात करीब 10 से 12 बजे के बीच हक और हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। वादिनी रीमा निषाद पत्नी मिथिलेश निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति के साथ कुसुम देवी पत्नी रामसमुझ निषाद, कमलेश निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद और रामसमुझ निषाद ने लाठी व लोहे की राड से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गैरइरादतन हत्या की धारा बढ...