गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा मालिक से रुपये मांगने के आरोप में चौकी प्रभारी श्रेयांश राय को निलंबित कर दिया गया। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। चौकी प्रभारी का भट्ठा मालिक से रुपये मांगने से संबंधित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से करते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी। जांच सीओ गोरखनाथ कर रहे थे। दरअसल, चौकी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा मालिक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि मामले में कार्रवाई का भय दिखाकर चौकी प्रभारी ने पहले 10 हजार रुपये लिए। इसके बाद चौकी में केबिन बनवाने के नाम पर 38 हजार रुपये की और मांग की। इससे परेशान भट्ठा मालिक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी ने सीओ गोरखनाथ को जांच सौंपी। बताया ...