गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। नया गोरखपुर परियोजना के तहत 6000 एकड़ में विकसित की जा रही गुरुकुल सिटी टाउनशिप के लिए एक बार फिर किसान जमीनें देने के लिए आगे आ रहे हैं। बीते 17 दिनों में 100 से अधिक किसानों ने समझौते के आधार पर अपनी भूमि प्राधिकरण के नाम रजिस्ट्री की है। गुरुवार को ही 33 से अधिक किसानों अपनी जमीन की रजिस्ट्री की जिसमें मानीराम के 12, बालापार के 11 और रहमतनगर के 10 किसान शामिल रहे।

किसानों का उत्साह प्राधिकरण किसानों के इस रुझान से उत्साहित है। परियोजना का ले-आउट पहले ही प्राधिकरण बोर्ड से स्वीकृत है। अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए सलाहकार फर्म चयन की तैयारी है। आधारभूत ढांचे के निर्माण की प्रक्रिया के तहत सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करने की योजना है। ताकि दीवाली...