गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र की जिन्दापुर ग्रामसभा के लहगाबारी गांव में भूमि पर रखी गुमटी और दीवार तोड़ने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अनिल कुमार ने करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया है। अनिल कुमार ने पीपीगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी भूमि के आराजी संख्या 489 पर गुमटी रखी थी। आरोप है कि गांव के शंभू गौड़, धनंजय, मन्नजय और इंदल ने उनकी गुमटी और दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4), 329, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...