Gorakhpur News: गुणवत्ता के साथ बनाए सीसी सड़क एवं नाली : नगर आयुक्त
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन गुरुवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वार्ड संख्या 37 भरवलिया में कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोहिया चौक से काली मंदिर तक की गलियों में सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य की प्रगति देखी गई। इसके अलावा भरवलिया में जगतपुर रोड स्थित सत्य ट्रेडर्स से केडी पब्लिक स्कूल तक और हाजी फर्नीचर से राय साहब के मकान होते हुए उपाध्याय के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानक और गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। उनके साथ अधिशासी अभियंता अशोक भाटी और अवर अभियंता भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.