Gorakhpur News: गीडा से निकासी मार्ग नहीं होने पर फूटा उद्यमियों का गुस्सा
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में सोमवार को कालेसर से सहजनवा के बीच डिवाइडर पर कट नहीं होने को लेकर उद्यमियों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि गीडा में प्रवेश के लिए तीन द्वार हैं, निकासी मार्ग का पता नहीं है। उद्यमियों को फैक्ट्री से गोरखपुर शहर में वापसी के लिए सात किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। जिसपर कमिश्नर ने भरोसा दिया कि वह खुद मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान निकालेंगे। कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में करीब 20 मिनट तक कालेसर से सहजनवा के बीच कट नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा होती रही। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि सेक्टर 13 और 15 में करीब 400 यूनिटें हैं। इसमें काम करने वाले लोगों को शहर आने के लिए सात किलोमीटर घूमना पड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.