गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित एक फैक्ट्री से चोर करीब 4.50 लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। चोरों ने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया और कैमरा भी चोरी कर लिया। पीड़ित उद्यमी ने शनिवार को गीडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गोसीपुर निवासी इंद्रजीत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गीडा औद्योगिक विकास योजना के तहत सेक्टर-13 में प्लॉट संख्या जी-49 में उन्हें 1000 वर्गमीटर जमीन आवंटित है। यहां इंजीनियरिंग से संबंधित कार्य कराया जा रहा है। काम के सिलसिले में उन्हें अक्सर बाहर जाना पड़ता है। पीड़ित के मुताबिक वह हाल में किसी काम से खलीलाबाद गए थे। वहां से लौटकर फैक्ट्री पहुंचे ...