Gorakhpur News: गीडा क्षेत्र मे ढाबे से 15 टन चोरी का सरिया बरामद, चार दबोचे
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र से सरिया चोरी के मामले में सहजनवा पुलिस ने भीटीरावत के चकिया स्थित हाईवे किनारे एक ढाबे से करीब 15 टन सरिया बरामद किया है। पुलिस ने ढाबा के संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में गैलेंट फैक्ट्री और अंकुर उद्योग के अधिकारियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना थी कि ढाबे पर बड़ी मात्रा में चोरी का सरिया रखा गया है। छापेमारी की गई तो ढाबे के पास सरिया बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान संचालक और कर्मचारियों से सरिया के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
जांच की प्रक्रिया वहीं गैलेंट फैक्ट्री के अधिकारी सुनील सिंह और अंकुर उद्योग के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.