गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: सहजनवा। गीडा क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड नंबर-3 गहासाड़ निवासी अमित गिरी (45) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार शाम करीब तीन बजे वह ऑटो लेकर गोरखपुर जा रहे थे। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचने पर उनका ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे की सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस गंभीर रूप से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित गिरी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...