गोरखपुर, नवम्बर 22 -- गीडा के सेक्टरों में निकास मार्ग की समस्या Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। गीडा के सेक्टर 13 और 15 में आने-जाने के लिए निकास मार्ग नहीं होने से उद्यमियों और कर्मचारियों को पिछले एक साल से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें सहजनवा के आगे स्थित अंडरपास से घूमकर करीब सात किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं, कुछ उद्यमी जीरो प्वाइंट से विपरीत दिशा में जोखिम उठाकर निकलने को मजबूर हैं।

बैठक में समस्या उठाने का निर्णय शनिवार को चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उद्योग भवन, गोरखनाथ में हुई कार्यकारिणी की बैठक में इस समस्या पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने जल्द इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया। उद्योग भवन के नवीनीकरण के बाद पहली बार हुई बैठक में उद्यमियों ने बताया कि इस समस्या से गीडा के मुख...