गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गाहासाड़-कोलिया तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का मंगलवार को कम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध के किमी 7.135 से 7.900 तक ग्राम उत्तरसोत में कराए जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं तय मानकों के अनुरूप पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बरसात और संभावित बाढ़ को देखते हुए कटाव निरोधक कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता बनाए रखी जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों और उनकी कृषि भूमि...