Gorakhpur News: गाहासाड़ा पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ा पुल के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को गाहासाड़ा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। शव को पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.