Gorakhpur News: गाली देने से मना करने पर महिला से मारपीट, तीन पर केस
गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव की निवासी जुड़ावती की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे दीनानाथ अपने साले के साथ बाइक से उसके घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि मारपीट में उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.