Gorakhpur News: गाली देने से नाराज युवक ने की मारपीट
गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। मखनहा टोला अगहिपाहवा गांव के चौराहे पर पीपीगंज जाने के लिए खड़े युवक को गाड़ी चलाना नहीं आने की बात कहकर गाली देना महंगा पड़ गया। नाराज युवक ईश्वर ने दूसरे युवक के मुंह में अंगुली डालकर उसका गाल चीर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और चेहरा खून से लथपथ हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गाल में टांके लगाए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ईश्वर पुत्र रामबदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.