Gorakhpur News: गाली का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: झंगहा। झंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर शिव मंदिर टोला में गाली देने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे मंजेश अपने दोस्त अर्जुन भारती के साथ प्राइमरी स्कूल के पास बैठा था। आरोप है कि मोहन नामक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से मंजेश के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी खोराबार, फिर जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मां रमावती देवी की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.