Gorakhpur News: गार्बेज सेंटर 10:30 बजे तक ठप, कूड़ा उठान प्रभावित
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय बसंतपुर और चरगावा गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस)पर 6अगस्त गुरुवार की सुबह 07 बजे से डोर टू डोर वाली कचरा गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई थी। आरोप है कि दोनों ही गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन कैप्सूल के अभाव में बंद पड़े थे। सूचना मिलने के बाद अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार जोनल अधिकारियों के साथ सक्रिय हुए। तब जाकर 10.30 बजे से दोनों गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर 03-03 हुक लोडर एवं कैप्सूल पहुंचे। इसके बाद कचरे से भरी गाड़ियों की तौल, अनलोडिंग और कैप्सूल में लोडिंग हुई। फिर खाली हुए वाहन वार्डों में शेष बचे घरों का कचरा एकत्र करने पहुंचे। विलम्ब के कारण 06 जुलाई को 15 हजार से ज्यादा घरों का कचरा उठ नहीं पाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सफाई मजदूरों की हड़ताल से कहलगांव की सफाई व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.