गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय रामगढ़झील के निकट निर्माणाधीन स्मार्ट गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) के निर्माण का विरोध तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव: स्मार्ट सिटी का कूड़ा अब झील किनारे विरोध के कारण जेमिनी गार्डेनिया रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर आयुक्त अजय जैन को पत्र भेजकर परियोजना को तत्काल रोकने और इसके लिए वैकल्पिक स्थान का चयन करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि घनी आबादी और पर्यटन क्षेत्र के बीच कचरा प्रबंधन केंद्र बनाना जनहित, पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के खिलाफ है।परियोजना का महत्व सोसायटी के सचिव वीर बहादुर सिंह, अध्यक्ष प्रो. प्रेम सागर नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ अनिता अग्रवाल की ओर से भेजे गए पत्र में ...