Gorakhpur News: गाय को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरी महिला की मौत
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक से जिला अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार का हालचाल लेने जा रही थीं। रास्ते में अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, झंगहा थाना क्षेत्र के नौवाबारी पलिपा गांव निवासी 45 वर्षीय सूरजावती, पत्नी राजेश प्रजापति, अपने बड़े बेटे राहुल के साथ बाइक से गोरखपुर जिला अस्पताल जा रही थीं। मोहद्दीपुर पिकेट के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठीं सूरजावती सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.