गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में शुक्रवार को निःसंतानता (इनफर्टिलिटी) क्लिनिक शुरू हुई। इसके साथ ही 30 बेड के नए वार्ड का शुभारंभ किया गया। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। नई क्लिनिक में इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे दंपतियों को विशेषज्ञ परामर्श, जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। यह क्लिनिक सप्ताह में दो दिन हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी। क्लिनिक का संचालन रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में डॉ. निहारिका करेंगी। विभाग ने पहले भी आईवीएफ केंद्र खोलने की पहल की थी। पूर्वांचल के मरीजों को बड़े शहरों के लिए न भटकना पड़े। स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मानकों के अनुसार 30 अतिरिक्त बेडों की जरूरत थी।...