गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को दौड़, गायन और कैरम प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 68 छात्राएं और 52 छात्र शामिल रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में निशा गुप्ता और बालक वर्ग में सुनीत निषाद ने प्रथम रहे। गायन में बीएड तृतीय सेमेस्टर की खुशबू मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में बीएड विभागाध्यक्ष पुष्पा निषाद, सहायक आचार्य डॉ. अनुभा श्रीवास्तव तथा रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष विवेक विश्वकर्मा शामिल रहे। कैरम में बालिका वर्ग में बीए प्रथम सेमेस्टर की रितिका और बालक वर्ग में बीए प्रथम सेमेस्टर के अमरनाथ विजेता रहे। प्...