Gorakhpur News: गायत्रीनगर में जलनिकासी सुधार के लिए आगे आए लोग
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपु, प्रमुख संवाददाता। झरना टोला के वार्ड नंबर 18 स्थित गायत्री नगर में दो साल से सड़क पर नाली का पानी बहने से लोगों की मुश्किल बढ़ी हुई है। गौतम साइकिल स्टोर के बगल वाली गली में 24 घंटे पानी बहने से रास्ता कीचड़ और फिसलन से भरा रहता है। हाल में पांच साल की बच्ची के नाले में गिरकर चोटिल होने के बाद लोगों ने खुद गली की व्यवस्था सुधारने का फैसला लिया है। लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी पार्षद समेत नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वार्ड अध्यक्ष गौरव वर्मा की पहल पर स्थानीय नागरिकों ने आपस में सहयोग कर समस्या के समाधान का निर्णय लिया। लोगों ने खुद हैमर मशीन से गली को तोड़कर पानी की निकासी की व्यवस्था सुधारने की कोशिश शुरू की। उनके साथ नरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.