Gorakhpur News: गाड़ी हटाने को लेकर दो सगे भाइयों को पीटा, दोनों घायल
गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुगिया में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमीदपुर तेनुही निवासी प्रमोद निषाद के अनुसार, 21 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह झुगिया स्थित मद्देशिया किराना स्टोर पर सामान लेने गया था। इसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर अमजद, सूरज, बजरंगी, इरफान, परवेज, आशीष समेत अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने प्रमोद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई प्रदीप निषाद को भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.