Gorakhpur News: गांजा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, 2.495 किलो बरामद
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत राजघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 495 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दो अक्तूबर की शाम चेकिंग के दौरान मदन लाल निवासी डोमरा बरदिहवा, थाना पनियरा, महराजगंज के कब्जे से 1 किलो 195 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं अमरूदमंडी चकरा अव्वल निवासी करन के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर राजघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी अमरूदबाग एसआई रोहित कुमार, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.