गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 50 हजार रुपये वापस करा दिए। पीड़ित को पांच हजार रुपये का यूपीआई भुगतान करना था, लेकिन असावधानी से उसके एसबीआई खाते से 50 हजार रुपये फेडरल बैंक के खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने तत्काल चिलुआताल थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दी। टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर एसबीआई और फेडरल बैंक के नोडल अधिकारियों से समन्वय किया। इसके बाद पूरी रकम को संबंधित खाते में होल्ड करा दिया गया। बैंक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में रिफंड करा दिए गए। कार्रवाई टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, स...