Gorakhpur News: गलती सुधरी, लगा राहुल सांकृत्यायन के नाम का नया साइनेज
गोरखपुर, सितम्बर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। नगर निगम की ई-लाइब्रेरी पर महापंडित राहुल सांकृत्यायन का नाम गलत लिखे जाने पर नगर निगम ने अपनी गलती सुधार ली। शनिवार को गलत नाम वाला बोर्ड हटाकर सही नाम का नया बोर्ड लगा दिया गया। ई-लाइब्रेरी के नए भवन पर शुक्रवार को नाम अंकित करते समय 'सांकृत्यायन' गलत लिख दिया गया था। मामला सामने आने पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने भी नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए गलत नाम का बोर्ड हटाकर सही नाम का नया बोर्ड लगाने को कहा। इसके बाद निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नया बोर्ड तैयार कराया और शनिवार को उसे लगा दिया। वर्ष 2013 में नगर निगम कार्यकारिणी ने पुस्तकालय का नाम महापंडित राहुल सांकृत्यायन के नाम पर रखने का निर्णय लिया था। करीब 13 साल बाद नाम अंकित हुआ, लेकिन पहली बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.