Gorakhpur News: गर्मी के बीच कई इलाकों में कटी बिजली, उपभोक्ता परेशान
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गर्मी के बीच शाहपुर, मोहद्दीपुर, रामजानकी नगर, बिछिया और नंदानगर में अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट से बिजली आपूर्ति बुधवार को बाधित रही। कुनराघाट-नंदानगर के सैनिक कुंज में बुधवार सुबह करीब सात बजे एबी केबल में फाल्ट हो गया। इससे लगभग 60 घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली न होने से लोगों को घरेलू कामकाज में परेशानी हुई। वहीं, बिछिया में दिन में ट्रांसफार्मर की केबल में खराबी के कारण करीब एक घंटे बिजली बाधित रही। शाम सात बजे विवेक नगर में ट्रांसफार्मर के नग में आग लगने से करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि दिन और शाम में फाल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली प्रभावित हुई थी। फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। रामजानकी नगर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.