गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की एक गर्भवती विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मारपीट, धमकी और प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

शादी और उत्पीड़न कोतवाली क्षेत्र के सिधुआपार गांव के गढ़थौली निवासी निलिमा पुत्री चंद्रदेव प्रसाद ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह 17 नवंबर 2024 को मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी संदीप पुत्र रमेशचंद्र के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास मीरा और देवर जयदीप उन्हें गाली-गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, एक पुत्री के जन्म के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा और कुछ समय पहले मारपीट कर उन्हें मायके भेज दिया गया। करीब दो माह तक मायके में रहने के बाद पति ने माफी मांगकर उन्हें फिर ससुराल बुला लि...