Gorakhpur News: गरीबों का राशन हड़पने वाले कोटेदार की दुकान पर छापा, कालाबाजारी का केस
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता लाभार्थियों से ई-पास मशीन पर अगूंठा लगवाने के बाद खाद्यान्न नहीं देने की शिकायत पर जिला पूर्ति विभाग की टीम ने जंगल कौड़िया ब्लॉक के मीरपुर गांव के कोटेदार के यहां गुरुवार को छापा मारा। निरीक्षण में कोटे की दुकान से 126.06 क्विंटल गेहूं-चावल का स्टॉक गायब मिला। मौके पर टीम को 55 राशन कार्ड धारकों ने बताया कि उनसे ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद कई महीनों तक खाद्यान्न नहीं दिया गया। मामले में कोटेदार रामसेवक के खिलाफ चिलुआताल थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला पूर्ति विभाग ने कोटेदार को निलंबित भी कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, कोटेदार के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह के निर्देश पर पूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.