Gorakhpur News: गत्ता फैक्ट्री में मीटर बाईपास कर 48 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम की टीम ने शनिवार को भगवानपुर क्षेत्र में एक गत्ता फैक्ट्री में बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा। फैक्ट्री में 48 किलोवाट का विद्युत लोड था। जांच के दौरान मीटर को बाईपास कर बिजली का उपभोग किए जाने का मामला सामने आया। मामला राप्तीनगर विद्युत वितरण खंड के राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़ा है। शनिवार को निगम की टीम ने भगवानपुर स्थित गत्ता फैक्ट्री में छापेमारी की। जांच में पता चला कि मीटर के न्यूट्रल लाइन का कटआउट निकल कर अतिरिक्त सोर्स से न्यूट्रल लाइन का इस्तेमाल कर बिजली जलाई जा रही थी जिससे मीटर बंद होने के बाद भी बिजली चल रही थी। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा था। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि टीम ने मौके पर बिजली चोरी पकड़ी है । मामले में विभागीय कार्रवाई की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.