गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गणपति महोत्सव, घासीकटरा समिति द्वारा मंगलवार को पैडलेगंज स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद एवं जीडीए के सदस्य दुर्गेश बजाज ने किया। पार्षद ने कहा कि युवाओं द्वारा किया जा रहा यह रक्तदान सराहनीय है। यह सेवा ही सच्ची गणपति भक्ति है। इस दौरान मनोज अग्रहरि, वैभव गुप्ता, राहुल चौरसिया, वैभव अग्रहरि, अभय अग्रहरि, अभिषेक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, उत्कर्ष बरनवाल आदि ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...