Gorakhpur News: खौलती चाय फेंककर जेठानी को झुलसाया, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़का बजहा गांव में घरेलू विवाद के दौरान देवरानी पर जेठानी के ऊपर खौलती चाय फेंकने का आरोप लगा है। पीड़िता कौशिल्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की सुबह गाली-गलौज का विरोध करने पर देवरानी ममता ने उन पर खौलती चाय फेंक दी, जिससे वह झुलस गईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री अर्पिता को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कैम्पियरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाद में महिला को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.