गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र के झुगिया, फर्टिलाइजर गेट के पास मानबेला निवासी रविन्द्र के तीन वर्षीय बेटे श्रेयांस की शनिवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्रेयांस और उसकी पांच वर्षीय बहन निधि चार दिन पहले खौलता दूध गिरने से झुलस गए थे। दोनों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। निधि का इलाज अभी चल रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रेयांस और उसकी बहन निधि गुलरिहा क्षेत्र के भटहट स्थित बोधवल के बड़का टोला में अपने नाना नारायण के घर रहकर पढ़ाई करते थे। चार दिन पहले दोनों बच्चे खौलते दूध की चपेट में आकर झुलस गए थे। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार रात श्रेयांस की मौत हो गई। घटना से प...