Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप में 217 भूखंडों का काम 31 अगस्त तक पूरा करें
गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने सोमवार को अभियंत्रण अनुभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खोराबार आवासीय योजना, ताल रिंग रोड, कन्वेंशन सेंटर, नक्षत्रशाला और ज्ञान विज्ञान वाटिका समेत सभी प्रमुख परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जा सके।
परियोजनाओं की समीक्षा जीडीए उपाध्यक्ष ने बैठक में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी आवासीय योजना में सड़क, नाली, पार्क और आवासीय भूखंडों के विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के 217 भूखंडों का विकास कार्य हर हाल में 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.