गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: बडहलगंज, हिंदुस्तान संवाद। चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि खेल में जीत/हार प्रमुख नहीं है, प्रमुख है प्रतिभाग करना,अगर खेल अनुशासन की भावना के साथ खेलते हैं तो जीत कदम चूमेगी। आज के समय में खेल से पद प्रतिष्ठा व सम्मान प्राप्त किया जा सकता है। हर क्षेत्र में खेल मैदान का सपना है जो आज की सरकार देख रही है। उसे चिल्लूपार में खिलाड़ियों के लिए पूर्व मंत्री पं हरिशंकर तिवारी ने 30 वर्ष पहले पूरा कर दिया था। जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। वे गुरुवार को कस्बे के‌ गंगोत्री देवी मीनी ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित 70 वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स माध्यमिक क्रिड़ा प्रतियोगिता को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य बीएन मिश्र व संचालन शैलेश तिवारी ने...