गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह करीब दस बजे मैजिक की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह साल का दूसरा बच्चा गंभीर है। हादसे के बाद चालक दोनों घायल बच्चों को सड़क किनारे लिटाकर मैजिक लेकर भागने लगा। गली का रास्ता बंद मिलने पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मैजिक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमे की प्रति देने की मांग को लेकर मृत मासूम के परिजनों ने सोमवार शाम मुगलहा तिराहे पर करीब 45 मिनट तक जाम लगा दिया। सूचना पर गुलरिहा और शाहपुर थाने की पुलिस के साथ सीओ गोरखनाथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया...