गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा गांव स्थित खेल मैदान में सरकारी जमीन पर लगा पेड़ काटकर ढाई लाख रुपये में बेचने का ग्राम प्रधान/प्रशासक रामबेलास यादव ने पुलिस को तहरीर देकर लगाया है। तहरीर में कहा है कि, 30 सितंबर को गांव के कुछ लोग सरकारी जमीन पर लगे पेड़ को काट रहे थे। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ नहीं काटने के साथ ही कटे पेड़ को एसडीएम के आदेश के बिना नहीं बेचने की बात कही थी। आरोप है कि इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों ने कटे पेड़ को करीब ढाई लाख रुपये में बेच दिया। झंगहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...