Gorakhpur News: खेल प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने की शिरकत
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सीआरसी परिसर में दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं के लिए बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीआरसी परिसर के पार्क में किया गया। सीआरसी के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। इनको बराबर प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करना चाहिए तभी एक समावेशी समाज का निर्माण हो सकेगा। कार्यक्रम का समन्वय राजेश कुमार यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में 100 से ज्यादा की संख्या में बच्चों, अभिभावकों व डिप्लोमा के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.