गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मरहरी गांव में खेत के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरहरी निवासी मुकेश निषाद ने आरोप लगाया कि तिलहा गांव के संतराम, झीनक, शम्भू की पत्नी और उनकी पुत्री सोनम खेत के विवाद को लेकर आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि लोहे की चेन से हमले में मुकेश का सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता दीनानाथ निषाद भी घायल हो गए। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: खेत के बंटवारे को लेकर विवाद, भाई समेत चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...