Gorakhpur News: खेत में लगाए पत्थर उखाड़े, दी धमकी
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय के आदेश पर खेत की पैमाइश के बाद लगाए गए सीमा पत्थरों को उखाड़ने और शिकायतकर्ता को धमकी देने के मामले में पीपीगंज पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गायघाट टोला पनोली निवासी विजय कुमार की कृषि भूमि की सदर एसडीएम न्यायालय के आदेश पर धारा 24 के तहत पैमाइश हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में सीमा निर्धारित कर पत्थर लगाए गए थे। आरोप है कि सिकंदर, सत्येंद्र, रोहन, रोशन, पवन और संतराज ने खेत में पहुंचकर पत्थर उखाड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सीमांकन के बाद लगाए सरकारी पत्थर को उखाड़ा, दो पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- Balrampur News: सीमांकन के बाद लगाए सरकारी पत्थर को उखाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.