Gorakhpur News: खेत में महिला से चाकू के बल पर जेवर लूटे, एक गिरफ्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में निराई करने गई महिला को चाकू के बल पर धमकाकर जेवर लूटने के मामले में सहजनवा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीनगर निवासी कन्हैया के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना 25 सितंबर की है। सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया खोर निवासी अर्जुन कन्नौजिया की पत्नी शीला देवी गांव के बाहर पोखरे के किनारे खेत में निराई करने गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक सड़क पर खड़ी करने के बाद दोनों पोखरे की ओर गए और महिला के पास पहुंचकर उन्हें खेत में गिरा दिया। आरोप है कि एक बदमाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.