Gorakhpur News: खेत में महिला और बेटे से मारपीट, तीन पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के भरौली गांव में धान के खेत में फसल की देखभाल कर रही महिला और उसके बेटे से मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भरौली निवासी किरन पत्नी स्व. हीरालाल ने शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर की सुबह वह अपने धान के खेत में फसल की देखभाल कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के भूपेंद्र उर्फ विरु सिंह, उपेंद्र सिंह और उनके पिता उधम सिंह ने उन्हें लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके बेटे जितेंद्र के साथ भी मारपीट की गई। किरन के मुताबिक, मौके पर लोगों के जुटने के बाद उनकी जान बच सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.