Gorakhpur News: खेत में भरे बारिश के पानी में डूबकर तीन वर्षीय मासूम की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोइलीखाल गांव में बुधवार देर रात घर के सामने स्थिति खेत में भरे बारिश के पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोइलीखाल निवासी दीपक गौड़ का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य बुधवार रात में खेलते हुए घर के पास स्थित खेत तक पहुंच गया। इसी दौरान वह खेत में भरे बारिश के पानी में डूब गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.