गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में लगे पेड़ उखाड़े जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद कुछ समय के लिए गांव में तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद माहौल शांत हो गया। जानकारी के अनुसार, डीहवा गांव निवासी श्याम गुप्ता ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके खेत में लगे कुछ पेड़ उखाड़ दिए गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।...