Gorakhpur News: खेत में खड़ी किसान की बाइक चोरी, चार दिन बाद केस
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मंहुई पेट्रोल पंप के सामने खेत के पास खड़ी किसान की बाइक चोरी हो गई। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने घटना के दिन ही डायल 112 पर सूचना देने के साथ थाने में तहरीर दी थी। मंहुई गांव निवासी कृष्ण देव सिंह ने बताया कि नौ अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (यूपी 53 डीई 5750) सड़क किनारे खड़ी कर मजदूरों के साथ खेत में काम करने चले गए थे। दोपहर करीब एक बजे लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला। कृष्ण देव ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक का नंबर, रंग और मॉडल संबंधी जानकारी ली। चोरी गई बाइक वर्ष 2019 मॉडल की है। थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.