Gorakhpur News: खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिक खेती करने का आह्वान
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विकास खंड ब्रह्मपुर के ग्राम पंचायत मुण्डेरा ठकुराई एवं थुन्नी महोबचक में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि भूमि के संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग तथा आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि खेती की वास्तविक पूंजी उपजाऊ मिट्टी है। यदि मिट्टी का स्वास्थ्य खराब होगा तो फसलों की उत्पादकता और किसानों की आय दोनों प्रभावित होंगी। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.