गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में खेत जोतने के दौरान हुए विवाद में मारपीट के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लाठी-डंडे से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को दी गई तहरीर में कल्याणपुर गांव निवासी शिवदत्त तिवारी, राधारमण तिवारी और चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि वे गांव के ही मंटू यादव का ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गए थे। इसी दौरान गांव के आशुतोष, शिवप्रसाद, रामसहाय, अंबरीश, विश्लेश, देवेश और सर्वेश ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सातों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदम...